भोजशाला में आज सर्वे के बीच होगा हनुमान चालीसा का पाठ - Shaurya Mail

Breaking News

भोजशाला में आज सर्वे के बीच होगा हनुमान चालीसा का पाठ

 भोजशाला में आज सर्वे के बीच होगा हनुमान चालीसा का पाठ

मध्य प्रदेश(धार),मंगलवार 26 मार्च 2024

मध्य प्रदेश में धार जिले के पुरातात्विक महत्व के भोजशाला परिसर में आज (मंगलवार) वैज्ञानिक सर्वे के बीच हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम सुबह वैज्ञानिक सर्वे के लिए यहां पहुंच चुकी है। विभाग ने 22 मार्च को भोजशाला परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण शुरू किया है।

माना जा रहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इमारत के पिछले हिस्सा में आज दिनभर सर्वे करेगा। इस दौरान दिनभर हिन्दू समाज हनुमान चालीसा का पाठ और पूजा-अर्चना करेगा। हिन्दू समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने इसे सत्याग्रह नाम दिया है। हिंदू समाज को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने मंगलवार को पूजा-अर्चना की अनुमति दी है। यह सर्वे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के इंदौर बेंच के आदेश पर हो रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!