राज्यपाल का अभिभाषण 'विकसित उत्तराखंड' का रोडमैप है : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल का अभिभाषण ‘विकसित उत्तराखंड’ का रोडमैप है : मुख्यमंत्री

 राज्यपाल का अभिभाषण ‘विकसित उत्तराखंड’ का रोडमैप है : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 18 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण ‘विकसित उत्तराखंड’ का रोडमैप है। अभिभाषण में राज्यपाल ने राज्य को लेकर जो भी रोडमैप रखा है, उस पर राज्य सरकार प्राथमिकता से कार्य करेगी। उन्होंने राज्य सरकार प्रदेश के विकास में समर्पित होकर नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य अपनी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है। राज्य की विकास यात्रा अनवरत जारी रहे, इसके लिए बजट में प्रावधान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का शासक बताया था, जिस संकल्प को आत्मसार करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड राज्य भी अपना योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर दृष्टि से उत्तराखंड को आगे बढ़ा रही है। राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेल सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। जो हमारे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। देश में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने का सौभाग्य हमारे राज्य को प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की ओर से जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में 4.4फीसदी की कमी आई है। उत्तराखंड की ओर से लिए जा रहे अनेक ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी आदर्श उदाहरण बन रहे हैं। आज उत्तराखंड भारत का श्रेष्ठ राज्य बनने की ओर अग्रसर है। हमारा संकल्प है कि हम उत्तराखंड को भारत सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप ही कार्य करेगी। उन्होंने कहा पक्ष विपक्ष सभी ने मिलकर सदन को चलाना है। सदन सही प्रकार से चले यह सबकी जिम्मेदारी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!