Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पुणे में राज्यपाल ने किया स्वागत

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पुणे में राज्यपाल ने किया स्वागत

मुंबई, बुधवार 29 नवंबर 2023

भारतवर्ष की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को पुणे स्थित लोहगांव एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस ने स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे, दक्षिण मुख्यालय के सैन्य अधिकारी, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मू आज महाराष्ट्र दौरे पर दोपहर पुणे पहुंची हैं।

राष्ट्रपति की पुणे यात्रा के दौरान, राष्ट्रीय रक्षा प्रबोधिनी (एनडीए) और आर्मी मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी), लोनावला में नौसेना के आईएनएस शिवाजी, कैवल्यधाम, लोनावाला में योग संस्थान में शामिल रहेंगी। गुरुवार (30 नवंबर) को वह ‘एनडीए’ के 145वें बैच के दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगी और इस मौके पर वह स्नातकों की ओर से अभिनंदन स्वीकार करेंगी। उसके बाद वह नगर जिले के राहुरी में महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी और पुणे के राजभवन में रुकेंगी।

एक दिसंबर को राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन से वानवडी में आर्मी मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में एक समारोह में भाग लेंगीे। इस समारोह के बाद पुणे दौरा खत्म हो जाएगा और वे दोपहर में लोहगांव एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!