राज्यपाल काे दी सुदूर संवेदन तकनीक उपयाेग की जानकारी - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

राज्यपाल काे दी सुदूर संवेदन तकनीक उपयाेग की जानकारी

 राज्यपाल काे दी सुदूर संवेदन तकनीक उपयाेग की जानकारी

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 26 अप्रैल 2025

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग) के निदेशक डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने राज्यपाल को संस्थान की गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों तथा सुदूर संवेदन और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा चंपावत में सुदूर संवेदन और जीआईएस तकनीकों का उपयोग करके प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी, आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में कार्य किया है।

राज्यपाल ने संस्थान द्वारा विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सुदूर संवेदन तकनीक का उपयोग राज्य के विकास, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा कृषि क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने संस्थान में एआई, मेटावर्स, क्वांटम आदि के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे शोध कार्यों को और अधिक सुलभता से किया जा सकेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!