राज्यपाल ने किया टीबी सील का अनावरण - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने किया टीबी सील का अनावरण

 राज्यपाल ने किया टीबी सील का अनावरण

उत्तराखंड,देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के टीबी के प्रति जनजागरूकता अभियान “टीबी सील” का अनावरण बुधवार को किया। राज्यपाल ने टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को “टीबी सील” अभियान के लिए रु. 1.25 लाख देने की घोषणा की।

टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान के तहत “टीबी सील” का अनावरण किया जाता है, जिसका मूल्य 05 रु. है। इससे संचित धनराशि का उपयोग टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान में संस्था खर्च करती है। एसोसिएशन 2008 से राज्य में क्षय रोग के प्रति दूरस्थ क्षेत्रों में जनजागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड ने 2024 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में जनजागरूकता के साथ-साथ लोगों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को टीबी के शुरूआती लक्षणों की पहचान हेतु जागरूक करना चाहिए, प्रारंभिक अवस्था में टीबी का इलाज किया जाए तो रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है। राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय इस जनजागरूकता अभियान में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा संचालित विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी ली और उनकी सराहना की।

इस अवसर पर महासचिव पूनम किमोठी, अध्यक्ष देव सिंह जंगपांगी, कोषाध्यक्ष जी.डी. चौकियाल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!