राज्यपाल बोले, युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर देश और प्रदेश के बदलाव का नेतृत्व करें - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल बोले, युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर देश और प्रदेश के बदलाव का नेतृत्व करें

 राज्यपाल बोले, युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर देश और प्रदेश के बदलाव का नेतृत्व करें

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 11 जनवरी 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ पर सभी नागरिकों और युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर देश और प्रदेश के बदलाव का नेतृत्व करें।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानन्द का दर्शन, सिद्धान्त और आध्यात्मिक विचार, युवाओं के लिए सशक्त ऊर्जा स्रोत हैं

राज्यपाल ने कहा कि अमृतकाल के इस कालखंड में भारत को विकसित राष्ट्र एवं विश्व गुरु बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। किसी भी देश का युवा उस राष्ट्र की समृद्धि और पहचान है। उनकी सोच और सपनों से ही देश आगे बढ़ेगा। युवा आने वाले नए भारत की तस्वीर और तकदीर हैं। उन्होंने युवाओं से इस कालखंड का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!