राज्यपाल ने राजभवन में कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने राजभवन में कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया

 राज्यपाल ने राजभवन में कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 01 दिसम्बर 2023

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को राजभवन में अत्यंत आकर्षक एवं कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष राजभवन में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों के 4500 बल्ब्स रोपित किए गये थे। इस वर्ष राजभवन में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों/रंग के 4500 बल्ब्स रोपित किए जा रहे हैं, जिसमें अर्ली प्रजाति के 45 बल्ब, मिड प्रजाति के 65 बल्ब और लेट प्रजाति के 75 बल्ब्स शामिल हैं। यह बल्ब वसंतोत्सव 2024 तक पुष्पावस्था में रहेंगे। वसंतोत्सव के दौरान ट्यूलिप बल्ब का खास आकर्षण ब्लैक, नारंगी और पर्पल रहेगा।

प्रदेश में ट्यूलिप बल्ब प्रयोग के तौर पर प्रथम बार दो प्रजाति के 200 बल्ब्स रोपित किये गये, जो राजभवन में उगाए गए, जिसके परिणाम उत्साहवर्धक रहे। उसके उपरांत नित्य नईं प्रजातियों का रोपण किया गया।

प्रथम बार राजभवन परिसर में ट्यूलिप का रोपण वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्यपाल की ओर से किया गया था। उस समय एक प्रयोग के तौर पर मात्र 200 बल्ब का रोपण किया गया, जिसका परिणाम उत्साहवर्धक रहा। इसके उपरांत नित्य वर्ष 2016 में 2017 में 500-500 और वर्ष 2018 में 2000 बल्ब का रोपण किया गया। वर्ष 2021 में 4000 बल्ब्स का रोपण किया गया और वर्ष 2022 में 4500 बल्ब का रोपण किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!