राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 15 नवंबर 2023

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) देहरादून और जनपद के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह संकल्प यात्रा जनपद के चार विकासखण्डों के 18 जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायतों को आच्छादित करेगी।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर झारखंड में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में राजभवन देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। राज्यपाल ने भगवान बिरास मुंडा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और यह संकल्प यात्रा 2047 तक विकसित भारत के लिए एक मार्ग का काम करेगी।

कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और उन्हें योजनाओं के संबंध में जागरूक करेगी। हमें संकल्प लेना होगा कि इस यात्रा के माध्यम से योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचे। राज्यपाल ने कहा कि योजना पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे और इससे वह लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री की ओर से पीएम जनमन अभियान का भी शुभारंभ किया गया है। जो जनजातीय समुदाय के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमृत काल में जिन चार स्तंभों-नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और मध्यम वर्ग का जिक्र किया गया वह विकसित भारत, विश्व गुरु भारत और आत्मनिर्भर भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित योजनाओं से लाभान्वित होने वाले किसानों से भी संवाद कर योजनाओं का फीडबैक दिया। इस यात्रा में शहरी क्षेत्र की 17 योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की 22 विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी जनसाधारण को दी जाएगी। इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि की द्वितीय त्रैमास के लिए 15वीं किस्त प्रदेश के 6.80 लाख किसानों को ट्रांसफर की गई।

इस मौके पर मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक खजान दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

इसी बीच उधमसिंहनगर में मंत्री गणेश जोशी ने सितारगंज से विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी ताकि लोग भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत हो सकें। श्री जोशी ने कहा कि यह यात्रा 2047 तक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!