राज्य का संतुलित व समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

राज्य का संतुलित व समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

 राज्य का संतुलित व समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 26 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार संतुलित और समावेशी विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे जनपदों का नियमित भ्रमण कर विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा सुनिश्चित करें।

बुधवार को कैबिनेट के उपरांत आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी कार्यान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रीगण अपने-अपने विभागों की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक प्रगति का आकलन करें। साथ ही स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर विकास कार्यों की नियमित निगरानी से योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और शासन के प्रति जनता का विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों सड़क, पेयजल, ऊर्जा, सिंचाई और भवन निर्माण के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष बल देते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास को गति देने के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है, तथा प्रदेश का समग्र और संतुलित विकास ही सरकार का मूल लक्ष्य है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!