श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में विधि विधान से हुई गोवर्धन पूजा - Shaurya Mail

Breaking News

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में विधि विधान से हुई गोवर्धन पूजा

 श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में विधि विधान से हुई गोवर्धन पूजा

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 14 नवम्बर 2023

कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में संतों व श्रद्धालुओं ने गौ पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान पूरे विधि विधान से गौमाताओं का तिलक कर पूजन किया गया और गुड और लड़डू का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गौपूजन कर विश्व कल्याण की कामना करनते हुए कहा कि गाय माता में समस्त देवी देवताओं का वास है। गौसेवा और पूजन करने मात्र से ही समस्त देवी देवताओं की कृपा व आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सुख समृद्धि प्रदान करती है। उसी प्रकार गौमाता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती है। भारत कृषि प्रधान देश है और देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का बड़ा योगदान है। प्राचीन काल से ही देश के किसान गायों का पालन करते आए हैं। कृषि कार्यों में भी गौवंश की बड़ी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि गाय माता संपूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। सभी को गौवंश की सेवा अवश्य करनी चाहिए और गौवंश के संरक्षण सवंर्द्धन का संकल्प भी लेना चाहिए।

इस अवसर पर महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत कमलपुरी, महंत महेश गिरी, महंत किशन गिरी, महंत शिवांस पुरी, महंत देव गिरी, महंत सत्यम गिरी, महंत कैलाश भारती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!