छात्राओं ने देखा विधानसभा की कार्यवाही ,मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

छात्राओं ने देखा विधानसभा की कार्यवाही ,मुख्यमंत्री से की भेंट

 छात्राओं ने देखा विधानसभा की कार्यवाही ,मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 28 फरवरी 2024

महादेवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.) की छात्राओं ने बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इस दौरान छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा में भेंट किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं से लोकतंत्र की प्रणाली के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका आदि कैसे कार्य करते हैं। इस संबंध में पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्राएं विधानसभा की कार्यवाही के अवलोकन से एक नया अनुभव लेकर जाएंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!