Breaking News

महामंत्री दीप्ति रावत का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत

 महामंत्री दीप्ति रावत का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत

महामंत्री दीप्ति रावत का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत

 

देहरादून :- भाजपा महिला मोर्चे की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा मुख्यालय में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दीप्ति रावत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है उसका वो पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी साथ ही उत्तराखंड के मुद्दों को भी राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुचाने की कोशिश करेंगी।

 

दीप्ति रावत ने जोर देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन के कार्यों के लिये जी जान से जुटने का आह्वाहन किया। प्रदेश कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा की अन्नू कक्कड़ द्वारा किया गया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत का स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमली भट्ट, कंचन ठाकुर , जिला अध्यक्ष रक्षिता ठाकुर, भावना शर्मा, वंदना ठाकुर, रितु मित्रा, बबीता सहोत्रा, पूनम शर्मा, मंजू शर्मा, मंजू कौशिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Digiqole ad

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!