जेंडर मेला आयोजित - Shaurya Mail

Breaking News

जेंडर मेला आयोजित

 जेंडर मेला आयोजित

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 मार्च 2024

डीएवी पीजी कॉलेज के पूरन सिंह नेगी ओएनजीसी ऑडिटोरियम में कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘जेंडर मेला’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में लिंग समानता को स्थापित करना था। इस कार्यक्रम में डीएवी पीजी कॉलेज,डीडब्ल्यूटी कॉलेज और नालंदा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार के संबोधन से हुई।

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा रोल रिवर्सल गेम खेले गए।जैसे लड़के गेहूं का आटा बनाते हैं और चपाती बेलते हैं,सुई में धागा डालते हैं और सुई और धागे की मदद से बटन लगाते हैं। लड़कियों ने होल्डर में बल्ब लगाए और स्विच के तार बदले।एक अन्य गतिविधि मे विद्यार्थियों को रुढ़िवादी धारणा के संबंध में भूमिका निर्वाह के माध्यम से जागरूक किया गया।सभी विद्यार्थियों ने प्रत्येक कार्यक्रम में भाग लिया और मनोरंजन के साथ इसके उद्देश्यों को ग्रहण किया।

कार्यक्रम में डीएवी पीजी के बीएड विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो.सविता रावत, प्रो.रश्मिधर, प्रो.पूनम मिश्रा, डॉ.उषा पाठक, डॉ. रूपाली बहल बहल, संदीप कुमार, डीडब्ल्यूटी कॉलेज की डॉ. सुहानिसी श्रीवास्तव,अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन रबी जीना,डॉ. प्रिया जयसवाल,डॉ.चंद्रकला भंडारी,शिवाली ढौंडियाल, वर्तुल ढौंडियाल,प्रतिभा कटियार एवं हिमानी लोहानी मौजूद रहे।डॉ.प्रिया जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!