पूर्व विधायकों को भी राजकीय सम्मान मिले : मदन कौशिक - Shaurya Mail

Breaking News

पूर्व विधायकों को भी राजकीय सम्मान मिले : मदन कौशिक

 पूर्व विधायकों को भी राजकीय सम्मान मिले : मदन कौशिक

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 05 फरवरी 2024

भाजपा विधायक मदन कौशिक ने दिवंगत विधायकों को राजकीय सम्मान दिए जाने की मांग की है। सदन में संसदीय कार्यमंत्री से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों का दिवंगत होने पर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाए। अभी तक वर्तमान विधायकों का ही आकस्मिक निधन पर राजकीय सम्मान होता है। यह बात मदन कौशिक ने निधन निदेश के दौरान विधायक और पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए कही।

विधान मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, प्रदेश महामंत्री संगठन, भाजपा अजेय कुमार एवं विधायकगण उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!