पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने राज्यपाल से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने राज्यपाल से की भेंट

 पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने राज्यपाल से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 14 मई 2025

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से मंगलवार को राजभवन में उत्ततराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अपने जीवन वृत्त पर आधारित पुस्तक ‘पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी’ भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और जनसेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्तियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। राज्यपाल ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर भगत सिंह कोश्यारी ने जिस संघर्ष, समर्पण और निष्ठा से जनसेवा की वह सभी के लिए प्रेरणा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!