पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 28 मार्च 2026

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से उनके लोकसभा स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. निशंक ने अपनी कृतियाँ “पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली” एवं “संसार कायरों के लिए नहीं” सप्रेम भेंट कीं। भेंट के दौरान देशहित, शिक्षा, संस्कृति तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

डॉ. निशंक ने गृहमंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!