वन मंत्री ने डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शो रूम का किया उद्घाटन - Shaurya Mail

Breaking News

वन मंत्री ने डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शो रूम का किया उद्घाटन

 वन मंत्री ने डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शो रूम का किया उद्घाटन

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 01 अप्रैल 2025

राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सोमवार को जीएमएस रोड पर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के उत्तराखंड में तीसरे शोरूम का उद्घाटन किया।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में किसना ब्रांड का 70वां शोरूम खोलने की बधाई देते हुए कहा कि यह न सिर्फ ब्रांड नहीं बल्कि हमारे राज्य के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड ने एक करोड़ से 15,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर तक का प्रेरणादायक सफर तय किया है। व्यवसायिक सफलता के साथ-साथ समाज में जागरुकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

इस मौके पर हरिकृष्ण समूह के संस्थापक और प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि उत्तराखंड में हमारा विस्तार यहां इस ब्रांड की बाजार सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि खूबसूरत नज़ारों, औपनिवेशिक वास्तुकला और जीवंत सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर देहरादून में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है।किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के निदेशक पराग शाह ने कहा कि देहरादून में हमारे शोरूम का उद्घाटन हमारी राष्ट्रव्यापी विकास योजना में एक रणनीतिक कदम है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!