भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम राम-राग में लोक गायक कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति - Shaurya Mail

Breaking News

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम राम-राग में लोक गायक कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 10 जनवरी 2024

संस्कृति विभाग की ओर से आज शाम देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “राम-राग” आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यअतिथि प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक पद्मश्री कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की थीम “एक शाम राम के नाम” रखी गई है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा, जब रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र हमें मेहनत, संघर्ष और त्याग के साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!