सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया - Shaurya Mail

Breaking News

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया

 सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 07 दिसम्बर 2023

सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री को गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर फ्लैग लगाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!