लकड़ी के ढाबे में लगी आग फायर कर्मियों ने बचाया - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

लकड़ी के ढाबे में लगी आग फायर कर्मियों ने बचाया

 लकड़ी के ढाबे में लगी आग फायर कर्मियों ने बचाया

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 13 नवंबर 2023

बीती रात्रि थाना त्यूणी के मोरी गेट के पास स्थित एक लकड़ी के ढाबे में आग लग गई। पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

सोमवार को थाना त्यूणी पुलिस की ओर से बताया गया कि उक्त लकड़ी का ढाबा बनवारी लाल पांडे निवासी मन्योटि का था, जिसमे संगीता पत्नी सचिन की कपड़ों की तथा चंद्रा पत्नी ब्रह्मपाल का होटल व कॉस्मेटिक की दुकान थी। आग से दुकानों में रखा सभी सामान जल गया। आग लगने के दौरान दोनों दुकाने बंद थीं। आग से दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया। मौके पर पुलिस व फायर कर्मियों द्वारा ढाबे में रखें हुए 04 गैस सिलेंडरों को जलते हुए बाहर निकाला गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!