कच्चा तेल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग - Shaurya Mail

Breaking News

कच्चा तेल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग

 कच्चा तेल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग

मुंबई, मंगलवार 06 फरवरी 2024

रायगढ़ जिले में पनवेल और खालापुर के बीच चौक रोड के पास मंगलवार को दोपहर में कच्चा तेल ले जा रही मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। इससे पनवेल और खालापुर के बीच रेलवे सेवा भी प्रभावित हो गई है।

फायर ब्रिगेड के अनुसार मंगलवार दोपहर में मुंबई से कच्चा तेल के वैगन लेकर मिरज की ओर जा रही मालगाड़ी में चौक रोड के पास आग लगने की सूचना मिली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे की टीम और पनवेल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। इस घटना में किसी के हताहत नहीं हुआ है। आग लगने से चौक रोड पर ओवरहेड वायर जल गया है, जिससे उस लाइन पर विद्युत आपूर्ति रोक दी गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!