गरीबी से तंग आकर मां ने 800 रुपये में कर दिया नवजात का सौदा - Shaurya Mail

Breaking News

गरीबी से तंग आकर मां ने 800 रुपये में कर दिया नवजात का सौदा

 

मयूरभंज (ओडिशा)। मां को संसार में सबसे उच्च स्थान दिया जाता है लेकिन जब मां ही बच्चे के लिए काल बन जाए फिर क्या किया जाए। ओडिशा से एक ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आयी है जहां एक महिला मे एक बेटी के पैदा होने के बाद उसे केवल 800 रुपये में बेच दिया। महिला ने अपनी गरीबी की दुहाई देते हुए अपनी इस शर्मनाक घटना को जायज ठहराने की भी कोशिश की। आइये आपको बताते हैं पूरी खबर-ओडिशा में एक गरीब महिला ने दूसरी बेटी के जन्म से दुखी होकर, एक दंपत्ति को अपनी आठ महीने की बच्ची 800 रुपये में कथित तौर पर बेच दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला की पहचान मयूरभंज जिले के खुंटा की निवासी कारमी मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कारमी का पति तमिलनाडु में दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसे घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, कारमी दूसरी बेटी के जन्म को लेकर कथित रूप से दुखी थी और उसे उसके (बच्ची के) पालन-पोषण की चिंता थी। इस बात का जिक्र उसने अपनी पड़ोसी माही मु्र्मू से किया था।

पुलिस का कहना है कि माही ने ही इस सौदे में बिचौलिए का काम किया और बच्ची के खरीददार का प्रबंध किया। सौदा तय होने पर कारमी ने आठ महीने की बच्ची को 800 रुपये में बिप्रचरणपुर निवासी फूलमणि और अखिल मरांडी को बेच दिया। जब बच्ची का पिता मुसू मुर्मू तमिलनाडु से लौटा और अपनी दूसरी बेटी के बारे में पूछा तो पत्नी ने दावा किया कि बच्ची मर गई। उसके पड़ोसी ने उसे बच्ची को बेचने के बारे में बताया। मुसु मुर्मू ने बच्ची का पता नहीं चलने पर सोमवार को खुंटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुसू की पत्नी, बच्ची को खरीदने वाले दंपत्ति और बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया। मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बात्तुला गंगाधर ने बताया कि महिला अपनी बच्ची को लेकर बाजार गई थी लेकिन अकेली वापस लौटी। उन्होंने कहा कि जब गांववालों ने बच्ची के बारे में पूछा तो कारमी ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने बच्ची को दंपत्ति से वापस लेकर शिशुपालन घर (चाइल्डकेयर) भेज दिया है। उन्होंने कहा ‘‘हमने इस मामले में शामिल मां सहित सभी लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!