फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 20 अप्रैल 2025

फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह, अभिषेक बैंसला, अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा एवं साक्षी सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए सादर आमंत्रित किया, जिससे वे यहां की अध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का साक्षात्कार कर सकें।

मुख्यमंत्री ने इन युवाओं की रचनात्मकता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके माध्यम से राज्य की सुंदरता एवं सांस्कृतिक महत्व को देश-विदेश तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!