व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को दी संस्तुति - Shaurya Mail

Breaking News

व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को दी संस्तुति

 व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को दी संस्तुति

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 25 मार्च 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राजकीय पॉलीटेक्निक,नई टिहरी में चल रहे कार्यों में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा को भी शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व चयनित स्थल की उपयुक्तता सुनिश्चित की जाए तथा इसके लिए साइट सिलेक्शन कमेटी की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से संलग्न की जाए।

समिति ने रीठामंडी पेयजल योजना (लागत 2064.02 लाख), तामली, चम्पावत में बहुग्राम पेयजल योजना (लागत 1457.21 लाख),मसूरी के क्यारखुली क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग (लागत 1606.10 लाख) तथा बासुकेदार में तहसील भवन निर्माण (लागत 1226.20 लाख) के प्रस्तावों को संस्तुति दी।

इसके अतिरिक्त रामनगर में बस पोर्ट निर्माण परियोजना के 2157.12 लाख के अतिरिक्त कार्यों और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 33 केवी लाइन से संबंधित 45.20 करोड़ के अतिरिक्त कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम,सचिव चंद्रेश कुमार यादव, रविनाथ रमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!