हर व्यक्ति को अपने वित्तीय प्रबंधन की समझ होनी चाहिए : राज्यपाल - Shaurya Mail

Breaking News

हर व्यक्ति को अपने वित्तीय प्रबंधन की समझ होनी चाहिए : राज्यपाल

 हर व्यक्ति को अपने वित्तीय प्रबंधन की समझ होनी चाहिए : राज्यपाल

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 04 दिसंबर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने वित्तीय प्रबंधन की समझ होनी चाहिए ताकि भविष्य की आवश्यकताओं और जोखिमों का उचित प्रकार से समाधान निकला जा सके।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) मंगलवार को राजभवन में वित्तीय नियोजन, बजट और निवेश पर ज्ञान शिविर के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह शिविर राज्यपाल के निर्देश पर भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की ओर से आयोजित किया था।राज्यपाल ने कहा कि राजभवन के अधिकारी, कर्मचारियों को वित्तीय ज्ञान का प्रसार करने और उन्हें बेहतर वित्तीय नियोजन के साथ सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार का आयोजन लगातार किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने वर्तमान के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपने वित्तीय अधिकारों और वित्तीय प्रबंधन को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने राजभवन के सभी कर्मचारियों को इस शिविर का लाभ उठाने का सुझाव दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!