कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में स्टार प्रचारक : नीरज तिवारी - Shaurya Mail

Breaking News

कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में स्टार प्रचारक : नीरज तिवारी

 कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में स्टार प्रचारक : नीरज तिवारी

उत्तराखंड(हल्द्वानी),शनिवार 13 अप्रैल 2024

कुमाऊं मंडल के मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी के पक्ष में लामाचौड़ क्षेत्र में घर घर जाकर प्रचार किया। उन्हाेंने कहा कि जमीनी स्तर पर प्रकाश जोशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में स्टार प्रचारक है। हर कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रकाश जोशी है।

तिवारी ने कहा भाजपा सरकार अपनी हार से चिंतित होकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और प्रकाश जोशी को प्रचार अभियान को बाधित करने में तुली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भारत वर्ष को आजाद करवाने और देश को आगे बढ़ाने का रहा है। भाजपा का इतिहास बिना काम किए खोखले वादे के साथ जनता को बेवकूफ बनाने का रहा है। भाजपा के साम-दाम-दंड-भेद के साथ चुनाव जीतने काे जनता समझ चुकी है। देश का वास्तविक भला कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी का अनुभव और दूरगामी सोच से क्षेत्र का स्वर्णिम विकास संभव है।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार में रमेश पडलिया, हेमू पडलिया, भास्कर पडलिया, विनोद भट्ट, प्रद्युमन तिवारी, रजत पडलिया, चेतन जोशी, मुकेश भट्ट, दीपक पडलिया, मनीष दानी, विकास जोशी आदि रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!