कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन तो पीआरडी जवानों ने नियमित रोजगार देने की उठाई मांग - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन तो पीआरडी जवानों ने नियमित रोजगार देने की उठाई मांग

 कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन तो पीआरडी जवानों ने नियमित रोजगार देने की उठाई मांग

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),शनिवार 28 मार्च 2026

दो दिवसीय भ्रमण पर पौड़ी पहुंचे राज्यपाल को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर जल्द पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। वहीं, पीआरडी संगठन ने भी नियमत रोजगार दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया।

शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के प्रदेश मुख्य संयोजक जयदीप रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई।

इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, जिलाध्यक्ष भवान सिंह नेगी, श्री दीपक नेगी आदि शामिल रहे। वहीं, पीआरडी संगठन के जिलाध्यक्ष ललित सिंह के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर 365 दिनों का नियमित रोजगार देने, महंगाई भत्ता देने, समान काम के लिए समान वेतन देने, जिले में प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को रोजगार देने की मांग उठाई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!