रामनगर में जंगल में घास लेनी गई महिला को हाथी ने कुचला, मौत - Shaurya Mail

Breaking News

रामनगर में जंगल में घास लेनी गई महिला को हाथी ने कुचला, मौत

 रामनगर में जंगल में घास लेनी गई महिला को हाथी ने कुचला, मौत

नैनीताल : नैनीताल में रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब साढ़े चार बजे जंगल की ओर जा रही थी। तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया। महिला भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया और उसकी मौत हो गई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!