Breaking News

बिजली कर्मचारियों ने पिटकुल मुख्यालय पर सत्याग्रह किया 

 बिजली कर्मचारियों ने पिटकुल मुख्यालय पर सत्याग्रह किया 

बिजली कर्मचारियों ने पिटकुल मुख्यालय पर सत्याग्रह किया 

देहरादून। बिजली कर्मचारियों ने पिटकुल मुख्यालय पर सत्याग्रह किया और प्रबंधन-शासन पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने चेताया कि यदि पांच अक्तूबर तक मांगों का निस्तारण नहीं होता तो छह अक्तूबर से हड़ताल तय है।

सोमवार को पिटकुल मुख्यालय में सत्याग्रह की अध्यक्षता जेसी पंत और संचालन विनोद कवि ने किया। कर्मचारियों ने सत्याग्रह के तहत रामधुन, भजन, देशभक्ति गीत गाते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में 27 जुलाई को समझौता हुआ। इसके अनुरूप समय सीमा समाप्त होने के बाद भी किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है।

उन्होंने उपनल कार्मिकों को काम के समान वेतन के विषय में कोई कार्यवाही ना होने, उपनल कर्मियों के डीए का मामला शासन भेजने पर भी विरोध जताया। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक पुरानी एसीपी की व्यवस्था 9, 14, 19 वर्ष के विषय में कोई आदेश नहीं हुआ है। जेई और बाकी संवर्ग की ग्रेड-पे विसंगतियों के विषय में भी प्रकरण को उलझाया गया है। निदेशक मंडल की बैठक के बाद तत्काल एलाउंसेस के विषय में आदेश जारी किए जाएं। यूपीसीएल में टीजी-टू से जेई पद पर पदोन्नति समझौता होने के बाद भी नहीं हुई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!