चुनाव घोषणापत्र में पर्यावरण का मुद्दा शामिल न किए जाने पर जताई नाराजगी - Shaurya Mail

Breaking News

चुनाव घोषणापत्र में पर्यावरण का मुद्दा शामिल न किए जाने पर जताई नाराजगी

चुनाव घोषणापत्र में पर्यावरण का मुद्दा शामिल न किए जाने पर जताई नाराजगी

देहरादून। चारधाम सड़क परियोजना पर सर्वाेच्च न्यायालय की ओर से नियुक्त समिति के अध्यक्ष पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा के त्यागपत्र पर दून के पर्यावरण प्रेमियों ने नाराजगी जताई। संयुक्त नागरिक संगठन ने इसको लेकर वर्चुवल संवाद किया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा है कि सड़कों के चौड़ीकरण और व्यवसायिक भवनों के उगते कंक्रीट के जंगलों से पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने घोषणा पत्रों में चुप्पी साधी है।

किसी भी दल ने इस विषय को अपने घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया। यह खनन और भू-माफियाओं को संरक्षण देना जैसा प्रतीत होता है। अपील की है कि ऐसे प्रत्याशियों को वोट करें, जो पर्यावरण के प्रति सजग हो। संवाद में पर्यावरणविद् डॉ रवि चोपड़ा, जगदीश बावला, सिटीजन फार ग्रीन दून के हिमांशु अरोड़ा, अर्थ एंड क्लाइमेट इनीशिएटिव की आंचल शर्मा, संयुक्त नागरिक संगठन के संस्थापक जीएस जस्सल, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के मुकेश नारायण शर्मा, भद्र सिंह नेगी, सुशील त्यागी, प्रदीप कुकरेती, महिला मंच की कमला पंत, एडवोकेट रवि सिंह नेगी शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!