शिक्षा विभाग में इन विद्यालयों में होने वाली भर्तियों पर लगी रोक - Shaurya Mail

Breaking News

शिक्षा विभाग में इन विद्यालयों में होने वाली भर्तियों पर लगी रोक

 शिक्षा विभाग में इन विद्यालयों में होने वाली भर्तियों पर लगी रोक

देहरादून– शिक्षा विभाग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली सभी “भर्तियों पर फिर रोक लगा दी है। भर्तियों में अनियमितता की शिकायत पर शासन ने यह कदम उठाया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए।

आदेश में कहा गया है कि उक्त स्कूलों में चल रही शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के साथ कनिष्ठ वरिष्ठ सहायक जैसे शिक्षणेत्तर पदों की नियमित भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

शिक्षा सचिव ने आदेश में कहा है कि अग्रिम आदेश तक रोक जारी रहने के दौरान विद्यालय जरूरत के आधार पर स्वयं के व्यय पर अस्थायी व्यवस्था के माध्यम से पठन पाठन की कार्यवाही जारी रख सकते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!