यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर फंसे - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर फंसे

 यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर फंसे

उत्तराखंड(उत्तरकाशी),रविवार 12 नवंबर 2023

उत्तराखंड में यमुनोत्री हाइवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना की सबसे लंबी सिलक्यारा से डंडालगांव तक डबल लेन निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर फंस गए हैं। बताया गया है कि सिलक्यारा से 179 मीटर आगे भूस्खलन हुआ है।

उप जिला अधिकारी डुंडा बृजेश तिवारी का कहना है कि हादसे की सूचना मिली है। जिला आपदा प्रबंधन एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस सुरंग की लंबाई 4.5 किलोमीटर है। इसका काम अंतिम चरण पर है। चार किलोमीटर हिस्से की लगभग खुदाई हो चुकी है।

यमुनोत्री राजमार्ग पर पर सिलक्यारा और पौलगांव के बीच लगभग 853 करोड़ की लागत से बन रही इस अत्याधुनिक सुरंग के निर्माण में 700-800 से अधिक श्रमिक दिन-रात जुटे हैं। उम्मीद थी कि फरवरी 2024 तक सुरंग आर-पार हो जाएगी। इसके निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी तो 25 किलोमीटर कम होगी ही, समय भी 50 मिनट बचेगा। साथ ही उत्तरकाशी जिले की रवाई घाटी को राड़ी टाप में शीतकालीन में बर्फबारी से मार्ग बंद होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। रवाई घाटी में करीब दो लाख की आबादी निवास करती है। इस सुरंग का निर्माण सात जनवरी 2019 से नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड कंपनी, नेशनल हाइवे ऐंड इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग विधि से करवा रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!