टनल में फंसे श्रमिकों का डॉक्टर रख रहे विशेष ख्याल: डॉ पोखरियाल - Shaurya Mail

Breaking News

टनल में फंसे श्रमिकों का डॉक्टर रख रहे विशेष ख्याल: डॉ पोखरियाल

 टनल में फंसे श्रमिकों का डॉक्टर रख रहे विशेष ख्याल: डॉ पोखरियाल

उत्तराखंड(उत्तरकाशी),रविवार 26 नवम्बर 2023

उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा में बीते 14 दिनों से सुरंग में फंसे 41 श्रमिक विषम परिस्थितियों में भी उत्तरकाशी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर प्रेम पोखरियाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

डॉक्टर प्रेम पोखरियाल ने बताया कि पहले पाइप के थ्रू आवाज देकर श्रमिकों से बातचीत करके उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए आवश्यक दवा दी गई थी। अब रेस्क्यू टीम द्वारा माइक्रोफोन 6 इंच के पाइप के माध्यम भेजा, उससे श्रमिकों से बातचीत करके प्रत्येक दिन को एक से दो बार उनसे बातचीत करके उनके हौसलों को बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के डाइट का विशेष ख्याल रखा गया है, उनके खाने के चार्ट बनाकर दिया गया, जिसमें पर्याप्त खान एवं फल दूध इत्यादि दिया जा रहा है।

डॉक्टर प्रेम पोखरियाल ने कि कहा है कि उनकी मानसिक स्थिति एवं स्वास्थ्य की जानकारी उन्हें एक एक करके बातचीत करके ली जाती है। हमारे साथ मनोचिकित्सक भी मौजूद है, जो उनसे बातचीत करके उनका मनोबल को बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों की काउंसिलिंग के बाद आवश्यक दवाइयां भी भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों का पूरे तरीके से मनोबल बढ़ाया जा रहा है और उन्हें मेडिकल सुविधा भी प्राप्त दी जा रही है। सभी श्रमिक स्वस्थ हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!