मा0 मुख्यमंत्री की खुशहाल उत्तराखंड की संकल्प को साकार करता डीएम सविन - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

मा0 मुख्यमंत्री की खुशहाल उत्तराखंड की संकल्प को साकार करता डीएम सविन

 मा0 मुख्यमंत्री की खुशहाल उत्तराखंड की संकल्प को साकार करता डीएम सविन

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 27 अप्रैल 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल ने चार्ज ग्रहण करते ही भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति वाहन, चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती, सक्रिय सचल टीमे कार्य कर रही हैं, जो शहर भर में निंरतर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी का परिणाम है कि अभी तक लगभग 240 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से रेस्क्यू किया गया है। यह कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में भिक्षावृत्ति टीम द्वारा बिन्दाल चौक से 1 बालक कूड़ा को बिनते हुए पाया तथा उसको रेस्क्यू किया गया सारी प्रक्रियाओं के बाद बालक को शिशु सदन में रखा गया है।
जिला प्रशासन की शहर में घुमतू बच्चों पर नजर है जिनको रेस्क्ूय कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इनटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कम्प्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीकि की जानकारी के साथ ही शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अभी हाल ही में आधुनिक इन्टेंसवि केयर सेंटर से 19 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हुए स्कूलों में दाखिला करवाया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!