मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अग्रणी पक्ति के योद्धाओं को सशक्त बनाते डीएम सविन - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अग्रणी पक्ति के योद्धाओं को सशक्त बनाते डीएम सविन

 मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अग्रणी पक्ति के योद्धाओं को सशक्त बनाते डीएम सविन

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 02 मई 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियो एवं आशा फैसिलिटेटरो के साथ जनसंवाद में  दिए निर्देश पर  देहरादून नगर निगम में डेंगू रोकथाम में कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटरो को नगर निगम के द्वारा डेंगु कार्यकाल मे 1500 रूपये प्रदान किये जा रहे है, उसी प्रकार ऋषिकेश नगर निगम की आशा कार्यकत्रियों को एवं आशा फैसिलिटेटरो को भी डेंगू कार्यकाल में 1500 रू0 प्रदान  करने के निर्देश। जिला अपनी ओर से समस्त आशाओं को 1500 रू0 तथा अच्छा कार्य करने वाली वीर आशाओं को 1555  जिले की ओर से अलग से दिए जाएंगे।
डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी देहराूदन द्वारा नगर आयुक्त ऋषिकेश को आशा कार्यकर्तियों को नगर निगम देहरादून की भांति  1500 रू0 नगर निगम ऋषिकेश की आरे प्रदान किये जाने को पत्र प्रेषित किया है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डेंगू और मलेरिया के नियंत्रण के लिए लार्वा सोर्स रिडक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे तथा आशाओं और आशा फैसिलिटेटरों को डोर-टू-डोर सर्वे करके जलभराव और लार्वा के स्रोतों को नष्ट करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की वीर आशाओं को डेंगू और मलेरिया नियंत्रण कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ₹1500 का अतिरिक्त Boon दिया जाएगा, साथ ही अच्छे कार्य करने वाली आशाओं और आशा फैसिलिटेटरों को ₹1555 का पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही, नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश को निर्देश दिया गया कि 15 मई तक शहर के सभी बड़े नालों और ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव न हो और मच्छर के लार्वा का प्रकोप कम किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी आशाओं और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!