डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई - Shaurya Mail

Breaking News

डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई

 डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई

 

टिहरी,  सदभावना दिवस के अवसर पर राजकीय अवकाश के चलते शासन से प्राप्त निर्देशो के क्रम में जिला कलेक्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकरी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों को सदभावना शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, ईडीएम हरेंद्र शर्मा, जिला आपदा अधिकारी बृजेश भट्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्दी लाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं विकास भवन नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों को सदभावना शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार जनपद के समस्त कार्यालयों में सदभावना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सदभावना शपथ ली गयी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!