डीएम ने लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर स्कूली बच्चों से किया संवाद - Shaurya Mail

Breaking News

डीएम ने लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर स्कूली बच्चों से किया संवाद

 डीएम ने लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर स्कूली बच्चों से किया संवाद

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 15 मार्च 2024

उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर स्कूली बच्चों ने गुरुवार को जिलाधिकारी सोनिका से शहर में यातायात व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया। वहीं जिलाधिकारी ने उनकी मांग पूर्ण करने का बच्चों से वादा किया।

जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए फूलदेई लोकपर्व के बारे में बताया कि बंसत ऋतु के आगमन पर फूलदेई पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सद्भावना एवं मित्रता का प्रतीक है और पर्यावरण को संजोकर रखने के लिए प्रेरित करता है। बच्चों ने लोकपर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेकर समाज में भाईचारा एवं प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। वहीं लोकपर्व पर जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस दौरान सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, स्मार्ट सिटी पीआरओ प्रेरणा ध्यानी, रमेश भट्ट आदि थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!