जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कल 07 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध नारी’ नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कल 07 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध नारी’ नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कल 07 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध नारी’ नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 मार्च 2024

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने रेसकोर्स बन्नू स्कूल देहरादून में कल 07 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध नारी’ नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम के दृष्टिगत समुचित व्यवस्थाओं को रात्रि में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जा रहे स्टाॅल, कार्यक्रम प्रतिभाग करने वाले गणमान्य की सीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं, नागरिकों के बैठने एवं अन्य समुचित व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक रावत, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!