जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने किया 08 व 09, दिसम्बर, 2023 को नगर निगम, देहरादून तथा विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने किया 08 व 09, दिसम्बर, 2023 को नगर निगम, देहरादून तथा विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 07 दिसंबर 2023 

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि जनपद-देहरादून (वन अनुसंधान संस्थान-FRI) में 8 एवं 9 दिसंबर 2023 को आयोजित उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 2023 (Global Investor Summit 2023) के अवसर पर महानुभावों के आवागमन एवं उनके सुरक्षा मानको को लेकर यातायात रूट परिवर्तन के फलस्वरूप सम्बन्धित मार्गो से प्रभावित शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व अभिभावको को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, जिसके मध्यनजर 08 व 09, दिसम्बर, 2023 को नगर निगम, देहरादून तथा विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!