जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज आबकारी विभाग द्वारा विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत जांच अभियान चलाया - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज आबकारी विभाग द्वारा विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत जांच अभियान चलाया

 जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज आबकारी विभाग द्वारा विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत जांच अभियान चलाया

 

जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज आबकारी विभाग द्वारा विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत जांच अभियान चलाया जा रहा है, करीब 5 देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों पर छापामारी अभियान की गई, जिनमें ओवर रेक्टिंग की मामला नहीं पाए गए हैं।
जबकि जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशन पर हुई कार्रवाई में अब तक ओवर रेटिंग एवं अन्य अनियमितताओं पर करीब रुपए 10 लाख का देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकान से अर्थदंड वसूला गया है। मदिरा की दुकानों पर पोस्टर बैनर चस्पा करने के निर्देश के साथ ही ओवर रेटिंग पाए जाने पर जुर्माना तथा तीन बार ओवर रेटिंग पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब 5 दुकानों का विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत छापामारी की गई है किंतु किसी भी दुकान में अनियमितताएं एवं ओवर रेक्टिंग नहीं पाए गए हैं।

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!