दिल्ली होटल अग्नि प्रकरण में केशव की गिरफ्तारी को लेकर धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री से बात - Shaurya Mail

Breaking News

दिल्ली होटल अग्नि प्रकरण में केशव की गिरफ्तारी को लेकर धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री से बात

 दिल्ली होटल अग्नि प्रकरण में केशव की गिरफ्तारी को लेकर धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री से बात

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 07 जून 2026

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की।

इस संबंध में रविवार को मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा व जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। धामी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। इसके बाद धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। धामी ने कहा कि सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मालवीय नगर के हाैजरानी में ”फ्लोरिश स्टे” नाम से चल रहे अवैध हाेटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की धुएं में दम घुटने से हुई मौत हुई थीद्ध इस मामले में दिल्ली पुलिस के अलावा दिल्ली अग्निशमन विभाग, फाेरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) व बिजली कंपनी बीएसईएस की टीम जांच रही है। दक्षिण जिला पुलिस अब तक दो आरोपित बिल्डिंग मालिक लवकेश बजाज और शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। इनमें केशव नेगी उत्तराखंड का वासी बताया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!