धामी बोले-कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र - Shaurya Mail

Breaking News

धामी बोले-कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र

 धामी बोले-कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 08 अप्रैल 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है। कांग्रेस पार्टी के वंशवादी राजकुमार जनता के संघर्ष को कभी नहीं समझ सकते। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की सेना और अधिक सशक्त एवं आधुनिक रूप से सुसज्जित हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में उत्तराखंड बसता है। हमारा संकल्प है की देवभूमि में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। कांग्रेस ने हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की है। हमें मोदी की गारंटी को जिताना है। ये चुनाव भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रभु श्री राम को नकारा है। सनातन का अपमान ही इंडी गठबंधन की पहचान है।“इंडी गठबंधन के मूल में कभी भी देशभक्ति नहीं रही। इन्होंने हमेशा परिवारवाद और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!