उत्तराखंड के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में घायल मजदूरों से धामी ने की मुलाकात, जाना हालचाल - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में घायल मजदूरों से धामी ने की मुलाकात, जाना हालचाल

 उत्तराखंड के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में घायल मजदूरों से धामी ने की मुलाकात, जाना हालचाल

उत्तराखंड(चमोली),शनिवार 01 मार्च 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली जिले के ज्योर्तिमठ पहुंचे। जहां उन्होंने बदरीनाथ धाम के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में घायल हुए मजदूरों से सेना के अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इन घायल मजदूरों को रेस्क्यू करने के बाद ज्योतिर्मठ स्थित अस्पताल लाया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको ज्योतिर्मठ लाया जा रहा है। सभी का उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने आर्मी हास्पिटल में उपचारधीन मजदूरों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि खोज बचाव कार्य में किसी प्रकार आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे जो भी आवश्यकताएं हैं उनको समय से चिन्हित किया जाए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि शुक्रवार छह बजे करीब माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ। वहीं पर बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे जिनमें से दो मजदूर छुट्टी पर थे। 55 मजदूरों में से आईटीबीपी, सेना ने तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 47 से अधिक लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से चार हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। जिनकी मदद से अभी तक 25 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया है। इनमें से चार मजदूरों को गंभीर चोटें आयीं हैं। उनका आर्मी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार से पूरी मदद मुहैया की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ 28 सदस्यीय टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। उन्हें काफी अनुभव है जिस तरह रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है बाकि मजदूरों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ व एसीएमओ एमएस खाती मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!