त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता काे धामी सरकार ने भेजी आर्थिक सहायता - Shaurya Mail

Breaking News

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता काे धामी सरकार ने भेजी आर्थिक सहायता

 त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता काे धामी सरकार ने भेजी आर्थिक सहायता

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 29 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। पहली किश्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 5 सौ रुपये का चेक जारी किया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजा गया। उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक विकासनगर की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलास्तरीय समिति ने स्वीकृति प्रक्रिया पूरी कर आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 के तहत दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर एंजेल की हत्या पर दुःख व्यक्त किया था। धामी ने कहा कि इस मामले में पांच आरोपि गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी पर इनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस घटना पर वे व्यक्तिगत तौर पर दुःखी हैं। इस स्थिति में परिवार के दुःख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!