डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

 डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून), शुक्रवार 26 जनवरी 2024

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूर्वनिर्मित मापदंडों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए चुने गए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन थाना क्लेमनटाउन के थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र, फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार को ठमेज थ्पतम ैजंजपवद की ट्रॉफी एवं पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर वी मुरूगेशन अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी, एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!