डीजीपी ने धोखाधड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज करने के दिए निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

डीजीपी ने धोखाधड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज करने के दिए निर्देश

 डीजीपी ने धोखाधड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज करने के दिए निर्देश

देहरादून,  विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक ने अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के कार्यालय में टिहरी गढ़वाल निवासी आजाद सिंह चौहान अशोक कुमार ने मिलकर शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया गया कि हीरा सिंह निवासी दोहटिया, कोटाबाग, जनपद नैनीताल ने उससे व अन्य 05 व्यक्तियों से विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख रुपये यानी कुल 18 लाख रुपये लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की। अब जब हीरा सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उसने अपने सम्पर्क करने के सभी माध्यम बन्द कर दिए हैं।

डीजीपी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए हीरा सिंह उपरोक्त के विरुद्ध तुरंत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कराने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को निर्देशित किया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!