Breaking News

देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूरे प्रदेश को गुमराह रही सरकारः धस्माना 

 देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूरे प्रदेश को गुमराह रही सरकारः धस्माना 

देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूरे प्रदेश को गुमराह रही सरकारः धस्माना ‌

 

देहरादून, कांग्रेस ने सरकार और भाजपा पर देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूरे प्रदेश को गुमराह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस का दो टूक कहना है कि वो सत्ता में आने पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करेगी।

शनिवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार लगातार झूठ बोल रही है। तीर्थपुरोहित और अन्य हक हकूकधारियों को पुनर्विचार करने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने देवस्थानम बोड्र पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया था। कुछ ही समय बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना था कि पुनर्विचार का सवाल ही नहीं उठता। इसके बाद वर्तमान सीएम भी पुनर्विचार न करने की नीति पर ही चल रहे हैं। सरकार के इस रवैये से तीर्थपुरोहितों और मंदिरों के अन्य हक हकूकधारियों में काफी आक्रोश है। सरकार को तत्काल देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का काम करना चाहिए। धस्माना ने पेट्रोल मूल्य को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भी निशाना साधा। कौशिक ने कहा था कि अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल मूल्य में बढ़ोत्तरी के कारण देश में डीजल-पेट्रोल महंगे हो रहे हैं। धस्माना ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपना सामान्य ज्ञान दुरूस्त रखना चाहिए। कांग्रेस सरकार के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उछाल के बावजूद देश में तेल मूल्य बढ़ने नहीं दिया गया था। वर्तमान में तेल के दाम कम होने के बावजूद तेल के आए दिन महंगा करती जा रही है।

Digiqole ad

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!