तृतीय केदार तुंगनाथ की देव डोली मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंची - Shaurya Mail

Breaking News

तृतीय केदार तुंगनाथ की देव डोली मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंची

 तृतीय केदार तुंगनाथ की देव डोली मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंची

शीतकालीन गद्दीस्थल को फूलों से सजाया गया

उत्तराखंड(रूद्रप्रयाग),शनिवार 04 नवंबर 2023

प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ की देव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचने पर शुक्रवार को स्वागत किया गया। शीतकालीन गद्दीस्थल को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट बीते 1 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये। शुक्रवार को देव डोली चोपता, भनकुन पड़ावो के बाद मक्कूमठ पहुंची।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में तुंगनाथ की देव डोली पहुंचने पर अगवानी की और डोली यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर तुंगनाथ की डोली के आगमन पर शाही भोज का आयोजन किया गया। जिसमें तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

तुंगनाथ के कपाट बंद होने के बाद मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गयी हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!