दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर प्रिंस पंडित को राष्ट्रीय हाईवे 24 पर कार की छत पर जन्मदिन मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है - Shaurya Mail

Breaking News

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर प्रिंस पंडित को राष्ट्रीय हाईवे 24 पर कार की छत पर जन्मदिन मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है

 दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर प्रिंस पंडित को राष्ट्रीय हाईवे 24 पर कार की छत पर जन्मदिन मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है

Delhi Police Detain YouTuber Prince: दिल्ली के ट्रैफिक नियमों का परवाह किए बगैर फिल्मी अंदाज में नेशनल हाईवे 24 पर  जन्मदिन मनाना राष्ट्रीय राजधानी निवासी यूट्यूबर प्रिंस दीक्षित को चार माह बाद महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पांडव नगर निवासी यूट्यूबर को हिरासत में ले लिया है. यूट्यूबर प्रिंस से पूछताछ  की जा रही है.

यूट्यूबर को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस प्रिंस दीक्षित के उन दोस्तों की तलाश कर रही है जो 16 नवंबर 2022 को उसके प्रिंस के जन्मदिन पर उनके साथ मिलकर सड़क पर हंगामा कर रहे थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग तरह—तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इस घटना को यूट्यूबर की अकड़ बता रहे हैं तो कुछ का कहना है अब दिल्ली पुलिस वाले उसका हिसाब चुकता करेंगे.

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!