दिल्ली देहरादून हाईवे के पास दो रोडवेज बस आपस में टकराई, कई लोग घायल - Shaurya Mail

Breaking News

दिल्ली देहरादून हाईवे के पास दो रोडवेज बस आपस में टकराई, कई लोग घायल

 दिल्ली देहरादून हाईवे के पास दो रोडवेज बस आपस में टकराई, कई लोग घायल

 

बिहारीगढ़ (सहारनपुर): थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गणेशपुर के समीप जंगल में दो रोडवेज बस के आपस में टकराने से कई लोगों गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए देहरादून ले जाया गया है, जिसमें दोनों बसों के ड्राइवर भी शामिल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सहारनपुर की ओर से आ रही रोडवेज की बस अपनी दिशा भटक कर दूसरी ओर चली गई जबकि देहरादून की ओर से आने वाली बस ने बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन दोनों में भिड़ंत हो गई, दिन में सवार 10 लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हें सीएचसी अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। कुल कितने लोग घायल हुए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

http://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!